उत्तराखण्ड

लगातार बारिश के चलते प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का ढहा एक हिस्सा, पूजा करने आए भक्तों को करना पड़ा समस्याओं का सामना

देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है जिसके चलते नदी नाले उफान पर है। पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते मैदानी इलाकों में भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं देहरादून में लगातार बारिश के चलते आज प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढह गया है।

पहले पेड़ गिरने से मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाने वाला रास्ता आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया था अब वहीं मंदिर का एक हिस्सा ढहने से मलबा एकत्र हो जाने के कारण सावन के सोमवार के अवसर पर मंदिर में पूजा करने आए भक्तों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसे पहले भी बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास तमसा नदी ने अपना विकराल रूप लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News