मनोरंजन

बॉलीवुड VS साउथ की डिबेट पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान, कहा—बंद करो देश को बांटना

बॉलीवुड VS साउथ को लेकर इन दिनों जंग छीड़ी हुई है। जहां ये दोनों ही इंडस्ट्री एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे है।  तो इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। एक्टर का कहना है कि देश को बांटना बंद करो यहां आप लोग साउथ इंडिया या नॉर्थ इंडिया या बॉलीवुड मत कहो ऐसा काम अंग्रेज करते थे।

एक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि वह महसूस करते है कि यह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है उनकी चाहत है कि साउथ की फिल्में भी चले और बॉलीवुड की भी। उन्होंने कहा कि आज जो हो रहा है वह अंग्रेज करते थे और उन्होंने भारत को ईस्ट इंडिया, साउथ इंडिया, नॉर्थ इंडिया में बांटा था। उन्होंने कहा कि वह से सोचते है कि वह इंडस्ट्री के लिए क्या कर सकता हूं इसलिए आप ये सोचों कि अपने देश के लिए आप क्या कर सकते हो और देश को क्या दें सकते हो न की बांटने के बारे में सोचों। उन्होंने कहा कि इसके पीछे जरूर कोई हाथ है जो यह सब बांटना चाहता है ऐसे में हमें उससे सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News