उत्तराखण्ड

चमोली में करंट हादसे को लेकर मुख्यमंत्री धामी गंभीर, दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

चमोली:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में करंट से लोगों के हताहत होने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। घटना की विस्तृत और गहन जांच के निर्देश दिए है, साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने  डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली, करंट की चपेट में आए घायलों को देहरादून लाया जा रहा। सीएम धामी स्वयं भी चमोली जा सकते है।

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली करंट की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा  चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News