उत्तराखण्ड

यूसीसी पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा किसी की चली आ रही प्रथाएं नहीं बदलेंगे, कानूनी पहलुओं से होगा ड्राफ्ट का परीक्षण

देहरादून:-  देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इसी के बीच मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी की चली आ रही प्रथाएं नहीं बदलेंगे। विशेषज्ञ समिति ने तय समय 30 जून को ड्राफ्ट का संकलन कर लिया है। जल्द ही समिति की ओर से तैयार ड्राफ्ट सरकार को मिलेगा। जिस पर चर्चा कर कानूनी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही सरकार निर्णय लेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि संविधान के अनुच्छेद-44 में समान नागरिक संहिता का प्रावधान है। यूसीसी लागू होने से किसी धर्म व समुदाय के रीति-रिवाज नहीं बदलेंगे। सभी के लिए एक समान कानून होगा। यूसीसी समिति ने ड्राफ्ट तैयार करने के लिए देश भर में 2.31 लाख लोगों की राय ली। जिसमें धर्म, समुदाय, हितधारकों का मत लिया गया। विधि आयोग से भी राय ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News