राष्ट्रीय

मुखर्जी नगर में संस्कृति कोचिंग सेंटर में लगी आग, छात्रों ने छत से कूदकर बचाई जान

दिल्ली:-  दिल्ली के मुखर्जी नगर में संस्कृति कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया है, कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके साथ ही 11 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे रेस्कयू अभियान चलाया गया, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह आग बिजली के मीटर में लगी थी, जिसके बाद पूरे कोचिंग सेंटर में धुआं फैल गया, जिसके बाद छात्रों ने खिड़की से कूदकर रस्सी के सहारे अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंची, रस्सी के सहारे कूदने के चलते 4 छात्र जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बिजली के मीटर में आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं उठ गया, धुआं उठने के बाद कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्र पैनिक हो गए और नीचे भागने के लिए बिल्डिंग की खिड़की से बाहर रस्सी के जरिए कूदने लगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News