जाने-माने टीवी एक्टर नितेश पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर – Parvat Sankalp News

जाने-माने टीवी एक्टर नितेश पांडे ने दुनिया को कहा अलविदा, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

बुधवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री के लिए शॉकिंग भरी रही है, ‘जाने-माने टीवी एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है, एक्टर की कार्डियक अरेस्ट के बाद 51 साल की उम्र में मौत हो गई है। नितेश ‘अनुपमा’ सीरियल में धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतेश को मंगलवार रात 2 बजे नासिक के पास इगतपुरी में  कार्डियक अरेस्ट आया था वे यहां शूटिंग के लिए आए थे, कार्डियक अरेस्ट के फौरन बाद नीतेश की मौत हो गई थी।

नितेश ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में किया था काम

नितेश पांडे ने ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख के असिस्टेंट की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं, नितेश ने कई फिल्मों ‘दबंग 2’, ‘खोसला का घोसला’ और टीवी सीरियलों में अहम रोल प्ले किये हैं, वेनितेश के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उन्होंने ‘तेजस’, ‘मंजिल अपनी अपनी’, ‘साया’, ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’, ‘जस्टजू’ और ‘दुर्गेश नंदिनी’, इंडिया वाली मां, हीरो-गायब मोड ऑन जैसे शो में अहम किरदार निभाए थे. उन्हें आखिरी बार छोटे पर्दे पर ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’ में और ‘अनुपमा’ सीरियल में धीरज  की भूमिका में देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *