उत्तराखण्ड

 मुख्यमंत्री धामी ने नारी सम्मान को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाएगी सरकार

देहरादून: चैत्र नवरात्रि  22 मार्च से शुरू होने जा रहे है, देश से लेकर प्रदेश में बड़े हर्षोंल्लास के साथ चैत्र नवरात्रि  मनाएं जाएगें। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि 22 से 30 मार्च तक नवरात्र को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसी क्रम में हर जिले में देवी उपासना के कार्य़क्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को एक-एक लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। संस्कृति विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का मानना है कि उत्तराखंड के संस्कारों में देवी स्तुति का महत्वपूर्ण स्थान है। उत्तराखंड की कुल देवी नंदा देवी हमारी आस्था ही नहीं हमारे समाज में नारी शक्ति की महत्ता को भी परिलक्षित करती हैं।

सचिव ने बताया कि इसी क्रम में सीएम धामी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इसमें महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। ये आयोजन जिलों में जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित होने वाली समितियों के माध्यम से किया जाएगा। सचिव सेमवाल ने बताया कि आयोजन स्थल के आसपास सफाई, प्रकाश, ध्वनि व अन्य व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। इस काम के लिए सभी जिलों को एक-एक लाख रुपये की राशि संस्कृति विभाग की ओर से दी जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News