मजार-ए-शरीफ की शिया मस्जिद में धमाका, 20 की मौत – Parvat Sankalp News

मजार-ए-शरीफ की शिया मस्जिद में धमाका, 20 की मौत

इन दिनों अफगानिस्तान धमाकों से दहल रहा है। बीते रोज स्कूल में बम विस्फोट हुआ था वहीं आज मस्जिद में हुए सीरियल ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर हे। जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान की मस्जिद में आज चार धमाके हुए हैं ये धमाके मजार.ए.शरीफ की मस्जिद में हुआ है इस धमाके में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। इसके अलावा काबुल, कुंनुडुंज और नंगरहार में भी धमाका हुआ है।

समाचार एजेंसी एपी ने अस्पताल के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गुरुवार को उत्तरी अफगानिस्तान के मजार.ए.शरीफ शहर में एक शिया मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 10 नमाजियों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। मजार.ए.शरीफ के मुख्य अस्पताल के प्रमुख डॉ घौसुद्दीन अनवारी ने कहा कि मृतकों और घायलों को एम्बुलेंस और निजी कारों में लाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी मजार-ए-शरीफ में साईं डोकेन मस्जिद में विस्फोट उस समय हुआ जब मुस्लिम रमजान के पवित्र महीने में नमाज अदा कर रहे थे।

मजार-ए-शरीफ में तालिबान कमांडर के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि जिले में एक शिया मस्जिद के अंदर एक विस्फोट हुआ, जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए और 66 घायल हो गए। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना पश्चिमी काबुल के एक हाई स्कूल में तीन विस्फोटों के बाद हुई हैए जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और कई बच्चे घायल भी हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *