उत्तर प्रदेश

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज आ रही काशी

उत्तर प्रदेश:  आज से तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वाराणसी पहुंचेंगी। उनके आगमन से पहले पुलिस और प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होंगी। हिलेरी क्लिंटन विश्वनाथ धाम, और रामनगर का भ्रमण भी करेंगी। दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में भी शामिल होंगी।

हिलेरी क्लिंटन दिन में तीन बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और फिर होटल ताज में रिफ्रेशमेंट रहेगा। शाम पांच बजे नमो घाट जाएंगे और वहां से क्रूज से गंगा आरती देखने जाएंगी। ब्रजरामा पैलेस में डिनर होगा और फिर होटल में वापसी होगी

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि उनके आगमन को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के लिए बैठक हुई थी। बैठक के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के घाटों को निहार सकती हैं। कुछ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी मिल सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News