अपराधउत्तराखण्ड

रिश्ते हुए शर्मसार,पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

रूड़की: मानवता को शर्मसार कर देने वाली हृदय विदारक घटना ने सभी का दिल दहला दिया जहां एक पति ने अपनी पत्नि पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक पति को बगैर बताए घर से बाहर जाने को लेकर हुये पति.पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

अचानक हुये इस ध्ज्ञटना से सहमे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अमन गाड़ी चलाता है घर में उसकी पत्नी सोनिया और दो बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। अमन पत्नी के बिना बताए घर से बाहर जाने का विरोध करता था। रविवार को भी सोनिया बिना बताए घर से चली गई अमन ने इसका विरोध किया और दोनों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि अमन ने गुस्से में घर की रसोई में रखे चाकू से पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे सोनिया की मौके पर ही मौत हो गई। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News