उत्तराखंड वन विभाग ने नए साल के जश्न को मद्देनजर रखते हुए रद्द की फील्ड कर्मियों की छुट्टियां – Parvat Sankalp News

उत्तराखंड वन विभाग ने नए साल के जश्न को मद्देनजर रखते हुए रद्द की फील्ड कर्मियों की छुट्टियां

उत्तराखंड:-  नए साल के जश्न को मद्देनजर रखते हुए उत्‍तराखंड वन विभाग ने उठाया कदम, रद्द हुई फील्ड कर्मियों की छुट्टियां, साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए होने वाले जश्न की तैयारियों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए विभाग के फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय
उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय

केवल अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। इसके साथ ही वन मुख्यालय ने राज्य की सीमाओं पर गहन चौकसी के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर दोनों राज्यों के वनकर्मियों को संयुक्त गश्त करने को भी कहा गया है। होटल, रिसार्ट, गेस्ट हाउस जश्न के मद्देनजर अभी से बुक प्रदेश में स्थित वन विश्राम गृहों के साथ ही सभी संरक्षित व आरक्षित वन क्षेत्रों के आसपास के होटल, रिसार्ट, गेस्ट हाउस नए साल के जश्न के मद्देनजर अभी से बुक हो चुके हैं। कई होटल, रिसार्ट में तो अभी से इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

जश्न में कोई न पहुंचे वन्यजीवों को नुकसान

ऐसे में वन विभाग इस बात को लेकर परेशान है कि जश्न की आड़ में कोई वन एवं वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचा डाले। इसे देखते हुए गश्त बढ़ाने के साथ ही 31 दिसंबर को सभी वन विश्राम गृहों, होटल, रिसार्ट आदि पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैंवन विभाग के मुखिया प्रमुख मुख्य वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल के अनुसार किसी भी स्थिति से निबटने के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हैं।

इस क्रम में सभी वन प्रभागों, राष्ट्रीय उद्यानों, अभयारण्यों व कंजर्वेशन रिजर्व को चौकसी कड़ी करने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों पर भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें:-https://parvatsankalpnews.com/cm-launches-trailer-of-hindi-feature-film-kalarav/

यह भी देखें:-https://www.youtube.com/watch?v=yShiRE9QBvo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *