उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में फिर मौसम ने ली करवट,लोखंडी में बर्फबारी

उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है । मौसम के तेवर बदलने से जौनसार बावर की ऊंची चोटियों में शुमार लोखंडी समेत आसपास के इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।

आपको बता दें कि लोखंडी क्षेत्र में मौसम का यह चौथा हिमपात है। बर्फबारी देखने लोखंडी पहुंचे पर्यटकों ने प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का जी भरकर लुत्फ उठाया और बर्फवारी के दीदार नजदीक से किये। जाहिर है कि बर्फबारी शुरू होने से क्षेत्र में पड़ी कड़ाके की ठंड के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

खबर है कि जौनसार के ऊंचे इलाकों में बीते दिनों भी बर्फबारी हुई थी। चकराता-त्यूणी हाईवे पर लोखंडी क्षेत्र में बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। वहीं हाईवे पर आवाजाही के दौरान लोग बर्फ के बीच सफर का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बर्फीले मार्ग पर सफर कर रहे लोग इस रोमांचक पल को कैद करने के लिए सेल्फी ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News