uttarakhandउत्तराखण्ड
सेना भर्ती में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले बागेश्वर निवासी कमलेश गिरी के परिजनों से मुख्यमंत्री ने फोन पर बात कर संवेदना प्रकट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने सेना भर्ती में असफल रहने पर आत्महत्या करने वाले बागेश्वर निवासी कमलेश गिरी के परिजनों से फोन पर बात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार की हर सम्भव सहायता करेगी।





