राजनीति

हिजाब पर पूरे देश में लगना चाहिए प्रतिबंध: साक्षी महाराज

अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले संसद साक्षी महाराज का कहना है कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और भाजपा की सरकार बनेगी। गदनखेड़ा पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 2017 से ज्यादा सीटों पर जीत रही है।

उन्होंने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ को जैसा जनादेश मिला था इस बार योगी जी अपना रिकॉर्ड तोड़कर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे ये भी हो सकता है ये आंकड़ा 350 तक न चला जाए। प्रदेश में योगी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे चुनाव में में हिजाब के मुद्दे पर साक्षी महाराज ने कहा कि ये मुद्दा तो विपक्ष लेकर आया है।

कर्नाटक के स्कूल का मामला विपक्ष ने उछाल दिया तो हम लोगों को भी बोलना पड़ा। सांसद ने कहा कि वैसे पूरे देश मे हिजाब पर प्रतिबंध लगना चाहिए। साक्षी महाराज उन्नाव से लगातार दूसरी बार सांसद हैं और कट्टर हिन्दुत्ववादी और अपने बयानों को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News