अपराधचिंतन

मिर्ची बाबा से युवकों ने की मारपीट

भोपाल: मुरैना में मिर्ची बाबा के साथ मारपीट की वारदात का मामला सामने आया है आपको बता दें कि मिर्ची बाबा गौ हत्या मामले को लेकर देवरी हाईवे का घेराव करने जा रहे थे उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और मिर्ची बाबा के साथ मारपीट शुरू कर दी।मिला जानकारी के अनुसार मिर्ची बाबा गौ हत्या को लेकर देवरी हाईवे पर चक्काजाम करने जा रहे थे तभी देवरी तिराहे पर कुछ लोगों ने बाबा के साथ मारपीट की और उसके बाद वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुहंची पुलिस और बाबा के समर्थकों के बीच झड़प हुई जिसके बाद पुलिस सीधे मिर्ची बाबा को अपने साथ गाड़ी में ले गई।

वहीं मिर्ची बाबा पहले भी विवादों में रहे चुके हैं मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मिर्ची बाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। वहीं इस बार मुरैना में गौ हत्या के मामले देवरी हाईवे को जाम कर मिर्ची बाबा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि मिर्ची बाबा मुरैना के देवरी तिराहे के पास पहुंचे वैसे ही कुछ युवक आए और मिर्ची बाबा की पिटाई कर वहां से चले गए। जिसके बाद पुलिस वहां जैसे ही पहुंची तो बाबा सर्मथकों की पुलिस के साथ बहस होने लगी थी। जिसके बाद कुछ समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प हुई और उसके बाद पुलिस बाबा को उठाकर ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News