जनसमस्याराष्ट्रीय

यूपी में रात का कोरोना कर्फ्यू हुआ खत्म

कारोना संक्रमण की रफ्तार कम हो जाने के बाद अब यू.पी में आज शनिवार से रात के कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने की घोषणा कर दी गई है जिससे दुकानों के खुलने पर लगी बंदिशें अब समाप्त हो गई हैं।आज यानि शनिवार दोपहर यह आदेश जारी किया गया है जैसा की मालूम है अभी तक रात के 11 बजे से सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू जारी था जिससे दुकानें और रेस्टोरेंट 11 बजे तक बंद हो जाते थे। सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं जिसे देखते हुए प्रशासन ने ये निर्णय लिया है।

आपको बता दें कि लखनऊ शहर में संक्रमण कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या भी आधी करने की तैयारी कर ली है इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है वहां से मुहर लगते ही टीम घटा दी जाएगी।लखनऊ में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कटौती का फैसला किया है।

अफसरों का कहना है कोरोना के मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग रोजाना 15 से 20 हजार से अधिक लोगों की रोजाना जांच कर रहा था इसके लिए डीएम के निर्देश पर आरआरटी टीम की संख्या बढ़ाकर 206 कर दी थी। अब संक्रमण का ग्राफ कम होने पर टीमों में कटौती करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। वहां से मुहर लगने के बाद टीम की संख्या 100 से नीचे कर दी जाएगी।अधिकारियों के मुताबिक लगातार मरीज मिलने से अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग व चिनहट को रेड जोन में रखा गया है यहां अब भी 17 टीमें काम कर रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News