उत्तराखण्ड

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का देहरादून दौरा आज

देहरादून: उत्तराखण्ड में विधान सभा चुनाव परिणामों के बाद से आरोप प्रत्यारोपों का दौर चर्चाओं में रहा वहीं भाजपा जिन सीटों पर हारी उसकी भी समीक्षा करी गई थी। तभी से लगने लगा था कि भाजपा के कुनबे में सबकुछ ठीक तो नहीं चल रहा है ऐसे में संगठन में बदलाव की अटकलें चलने लगीं।

बहरहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की चर्चा है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का आज शनिवार को देहरादून पहुंचना इस बात का संकेत है कि प्रदेश संगठन में कुछ तो हलचल होने वाली है।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा है। अब चूंकि मुख्यमंत्री धामी को उपचुनाव लड़ना है लिहाजा संगठन का इस पर भी लगातार मंथन चल ही रहा है इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी सियासी तापमान बढ़ा हुआ है।
गौरतलब है कि जो 23 सीटें भाजपा ने गंवाई हैं उनकी समीक्षा रिपोर्ट भी आ चुकी है जिस पर अब वरिष्ठ नेता मंथन करेंगे।

दूसरी ओर नई सरकार में दायित्व बांटने को लेकर भी इंतजार है इस दिशा में जल्द ही कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी कहीं भी पुष्टि नहीं हो पाई है।बहरहाल अंदाजा तो ये ही है कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम शनिवार को दून पहुंचेंगे और यहां इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News