उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे मथुरा श्री कृष्णा के करेंगे दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। वे यहां 3 घंटे 40 मिनट रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन के पवनहंस हेलीपेड 1 बजकर 17 मिनट पर पहुंचा। यहां संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत स्थानीय विधायकों ने बुके देकर किया स्वागत किया। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक, पुलिस व सीएम की सुरक्षा में लगी टीम ने तैयारियां कर ली हैं। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है।

मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 01:10 बजे अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाएंगे। 2:00 से 03:30 बजे तक मुख्यमंत्री टीएफसी में श्रीकृष्णोत्सव एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। 03:40 बजे पवन हंस हेलीपैड से मथुरा श्रीराम लीला मैदान स्थित हेलीपैड पर 03:55 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 04:00 बजे से 04:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे। गौरतलब रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले कई वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी के दौरान दर्शन के लिए आ रहे हैं।

वृंदावन के अन्नपूर्णां भोजनालय के उद्घाटन पर ब्रजवासी लजीज व्यंजनों का स्वाद लेंगे, वहीं साधु संतों के लिए फलाहार तैयार किया जाएगा। 19 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर अन्नपूर्णां भोजनालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर में लगभग सवा सौ संतों के साथ भोजन करने के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ भी करेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों ने भोजनालय का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आयोजित समारोह में चुनिंदा लोगों के साथ कुछ ब्रजवासियों को भी भोजन के लिए बुलाया गया है। जिन्हें मुख्यमंत्री अपने हाथों से भोजन परोसेंगे।

भोजनालय के कुक मनीष ठाकुर और सचदेव सिंह ने बताया कि लोगों के लिए भोजन में आलू पकौड़ी का झोल, पूरी, कचौड़ी, रायता, शाही पनीर की सब्जी, मालपुआ, गुलाब जामुन के अलावा खिचड़ी बनाई जाएगी। इसके साथ व्रती लोगों एवं साधु संतों के लिए कुट्टू के आटे की पकौड़ी, मींगी पाग, दही आलू बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के भोजन को भी यहीं तैयार किया जाएगा। इस समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, आचार्य बाल कृष्ण, साध्वी ऋतंभरा, संत विजय कौशल, जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News