राष्ट्रीय

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में शहीद झुंझुनूं के जवान, पत्नी का मार्मिक वीडियो वायरल

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इन हमलों में भारत के कई जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दे दिया। ऐसी ही कहानी सामने आई है, राजस्थान के झुंझुनूं से। पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में झुंझुनूं का जवान सुरेंद्र कुमार शहीद हो गया। अब सोशल मीडिया पर अंतिम संस्कार से पहले उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका कलेजा भी कांप उठेगा।

भारत माता की जय के नारों के बीच एक महिला कांपते हाथों से अपनी सुध-बुध खोती दिखाई दे रही है । फिर हाथ मस्तक से लगाते हुए चीख उठती है, प्लीज उठ जाओ यार, आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ। अंत में महिला जयहिंद बोलते हुए अपनी पति को श्रद्धांजलि देती है । महिला की रुंदती आवाज सुनकर वहां खड़े लोगों की आंखों भी नम हो जाती हैं।

जवान राजस्थान में झुंझुनूं जिले के मेहरादासी के निवासी थे। जवान 14 साल से भारतीय वायुसेना की चिकित्सा शाखा में चिकित्सा सहायक सार्जेंट के रूप में तैनात था। बता देंं जैसे ही पत्नी ने पति की शहादत का समाचार सुना। उनकी पत्नी सीमा की तबियत बिगड़ गई, जिसे झुंझुनं जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिला कलक्टर रामवतार मीणा ने बताया कि शहीद जवान सुरेंद्र के परिवार में मां,पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। सुरेंद्र के पिता भी केंद्रीय रिवर्ज पुलिस फोर्स में थे। सुरेंद्र को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। वहीं शहीद की बेटी का भी एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही हैं- मेरे पापा बहुत अच्छे थे। मैं एयरफोर्स में जाकर अपने पापा की मौत का बदला लूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News