हिमाचल प्रदेश

मनाली लेह हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, तीन घायल

मनाली लेह हाईवे पर  एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दारचा-सरचू के पास दीपक ताल के नजदीक एक ट्रक (एचपी 72 -8299)  दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को सेना एंबुलेंस से सिविल अस्पताल केलांग पहुंचाया गया हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है। लाहौल के एसपी मानव वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दारचा से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान आकाशदीप (21) पुत्र रमणीक निवासी भंजल गोनूर जिला ऊना, ललिम कुतार पुत्र बलवीर सिंह निवायी भगतपुर झंडुता बिलासपुर, नीरज चौधरी (27) पुत्र प्रेम सिंह निवासी अमरोह होशियारपुर के तौर पर हुई है। घायलों की पहचान अकबर निवासी किशनगंज बिहार, दीपक झंडुता बिलासपुर और जितेंद्र निवासी किशनगंज बिहार के तौर पर हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News