अर्न्तराष्ट्रीय

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद में मतदान शुरू

श्रीलंका में जारी आर्थिक व सियासी संकट के बीच आज संसद देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव कर रही है। मतदान शुरू हो चुका है। सांसदों ने मंगलवार को उम्मीदवारों के रूप में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे समेत तीन नामों का प्रस्ताव किया। श्रीलंका के डेली मिरर के अनुसार वोटिंग शुरू हो चुकी है। सांसदों ने राष्ट्रपति पद के लिए जिन तीन नामों का प्रस्ताव किया उनमें रानिल विक्रमसिंघे (73), दुल्लास अल्हाप्पेरुमा (63) और अनुरा कुमारा दिसानायके (53) शामिल हैं।

अल्हाप्पेरुमा कट्टर सिंहली बौद्ध राष्ट्रवादी और सत्तारूढ़ श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) पार्टी के सदस्य हैं। उन्हें मुख्य विपक्षी नेता एस. प्रेमदासा ने समर्थन देकर अपना नाम वापस लिया है। वहीं, दिसानायके वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के प्रमुख सदस्य हैं। बता दें, देश में पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए 20 जुलाई को चुनाव होने हैं। नए राष्ट्रपति नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए पद पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News