राष्ट्रीय

दिल्ली के सदर बाजार के कुरेश नगर में हुआ दर्दनाक हादसा, एक मकान में आग लगने से दो बच्चियों की मौत

दिल्ली के सदर बाजार के कुरेश नगर इलाके में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मकान में आग लगने से दो बच्चियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान में आग लगने पर धुंआ भरा तो दोनों बच्चियों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। बाद में दोनों की वहीं पर दम घुटने से हो गई मौत। दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घर में लगे एसी की डक्ट से धुंआ अंदर पहुंचा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parvat Sankalp News