उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सरकार ने किया इन दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

उत्तराखंड:- उत्तराखण्ड सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। जो अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे। अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव ने इसके आदेश जारी किए हैं।




